{"_id":"6331f4a3b8e62d6b302b62ea","slug":"worshiping-maa-shailputri-sought-blessings-ambedkar-nagar-news-lko650238185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (अंबेडकरनगर)। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों व घरों में कलश की स्थापना की गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए जबकि ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में अभी पंडाल बनाए जा रहे हैं।
घरों से लेकर मंदिरों तक सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु जगह-जगह पूजन सामग्री तैयार करने में जुट गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों में माता रानी के जयकारे व देवी गीत गूंजने लगे।
अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, पुराने तहसील तिराहा के पास स्थित गायत्री मंदिर, शहजादपुर स्थित राम जानकी मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित मां काली मंदिर सहित शहजादपुर शिवाला स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। घर, परिवार व समाज की बेहतरी के लिए कामना की।
विज्ञापन
पूजन-अर्चन का दौर शाम तक चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उल्लास पहले दिन से ही दिखाई पड़ने लगा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन के लिए पट खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु देवी भजनों पर झूम रहे हैं। टांडा, आलापुर, जलालपुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कलश की स्थापना की।