फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers gather in Mission 2022, make plans reach the common man

मिशन 2022 में कार्यकर्ता जुटें, आमजन तक पहुंचाएं योजनाएं

Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Workers gather in Mission 2022, make plans reach the common man
अंबेडकरनगर। पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के उत्तर प्रदेश दौरे ने संगठन को चुनावी तैयारियों की तरफ तेजी से बढ़ा दिया है। प्रदेश से लेकर जनपद तक पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने की कवायद जोरों से शुरु हो गई है। ऐसे में सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों का पालन करें। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉॅ. मिथिलेश त्रिपाठी ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश ने कहा कि प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना होगा। सरकार की योजनाओं, संगठन के पदों, वैक्सीन वॉलिएंटर सहित विभिन्न प्रकार के संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन के कार्यों को और धार देना होगा। हमें विधानसभा चुनाव 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए काम करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को भी इसी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उनके साथ सरकार की योजनाओं को साझा करें। जिन पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया हो, उन्हें दिलाने में मदद करें। केन्द्र व प्रदेश सरकारें मिलकर जनहितैषी कार्य व्यापक पैमाने पर कर रही हैं, जनता को इसे बताने के साथ ही उसका लाभ भी दिलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन को और प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग अलग सीएचसी, पीएचसी को गोद लेने की सलाह दी गई है।

पदाधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अधिक से अधिक नागरिकों का वैक्सीनेशन कराने में सहयोग करें। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं, परिजनों व आम नागरिकों की कोरोना से हुई मौत के लिए हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, मनोज मिश्र, रमेशचंद्र गुप्त, रफत एजाज, बाबा रामशब्द यादव, सुनील पासवान, मनीष मिश्र, बजरंगी पाठक व हरिदर्शन राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed