फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker dies of electrocution from the wire strung by thieves in the field

Ambedkar Nagar News: खेत में चोरों तरफ लगे तार से लगा करंट, मजदूर की मौत

Sun, 07 Apr 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution from the wire strung by thieves in the field
राजेसुल्तानपुर ( अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम खेत के चारों तरफ लगाए गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मजदूर की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम गांव निवासी फिरतू (45) खेत की तरफ गया था। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। बताया जाता है कि गांव के ही मिंटू सिंह ने अपने खेत के चारों तरफ फसल की मवेशियों से रक्षा के लिए खुला तार लगाने के साथ करंट प्रवाहित कर रखा था। इस बीच फिरतू अंधेरा होने पर वहां किसी काम से पहुंचा। इसी बीच तार में शरीर छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उसे किसी तरह तार से अलग किया लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच खेत मालिक ने वहां पहुंचकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की कि हृदय गति रुकने से यह घटना हुई है। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि मजदूर की पत्नी सरिता की तहरीर पर मिंटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed