{"_id":"6ab01759682563379b0b27f3","slug":"worker-dies-after-falling-from-platform-and-hitting-fan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-165309-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तख्त से गिरकर पंखे से टकराया श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तख्त से गिरकर पंखे से टकराया श्रमिक, मौत
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा के सकरावल पूरब गांव में शनिवार रात तख्त से गिरकर फर्राटा पंखे से टकराने से श्रमिक ईश्वरचंद्र (38) की मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, ईश्वरचंद्र रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद कमरे में तख्त पर लेटे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर पड़े और पास में लगे फर्राटा पंखे से टकरा गए। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ईश्वरचंद्र श्रमिक के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी इंद्रावती और तीन बच्चे नंदिनी (12), नैंसी (8) और समर (4) हैं। पति की मौत से इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)