{"_id":"61b8ea7d80930e7f7a665118","slug":"worker-dies-after-burning-in-house-fire-ambedkar-nagar-news-lko608962576","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से जलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से जलकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर सोमवार देर शाम खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से छप्परनुमा घर में लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रांची निवासी चेतन (55) अपने परिवार के साथ अकबरपुर पहितीपुर मार्ग स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम वह अपने छप्परनुमा घर में था। उस समय चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी बीच निकली चिंगारी से छप्परनुमा घर में आग लग गई।
इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चेतन के परिवार के अन्य सदस्य तो बाहर निकल गए, लेकिन चेतन आग में फंस गया। अन्य मजदूरों ने किसी प्रकार से चेतन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप सेे झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।