{"_id":"64b18fa50c9f23dfa6047331","slug":"work-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-257-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डाकघर के एटीएम में लगी आग, दोपहर बाद काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डाकघर के एटीएम में लगी आग, दोपहर बाद काम बंद
Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर के एटीएम में शार्ट सर्किट से शुक्रवार को आग लग गई। डाकघर में काम कर रहे निजी इलेक्ट्रीशियन ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
इसके बाद एहतियात के तौर पर डाकघर में सभी काम रोक दिए गए। इससे करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एटीएम से अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर कर्मचारी बाहर निकल गए और दमकल केंद्र को सूचना दी गई। इस दौरान डाकघर में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन साहबे आलम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद डाकघर में होने वाले सभी काम रोक दिए गए।
नकदी का लेनदेन, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री के साथ पासपोर्ट आवेदन संबंधी कार्य शाम तक ठप रहे। धन निकासी व जमा करने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। पोस्टमास्टर नीतू सिंह ने बताया कि एटीएम में शार्ट सर्किट को देखते हुए एहतियातन सभी प्रकार कार्य रोक दिए गए।इलेक्ट्रीशियन से गड़बड़ी को दूर कराया जा रहा है।