{"_id":"60b3cd4a8ebc3e29c3413f26","slug":"work-of-mnrega-could-not-start-in-208-gram-panchayats-ambedkar-nagar-news-lko580269356","type":"story","status":"publish","title_hn":"208 ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हो सके मनरेगा के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
208 ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हो सके मनरेगा के काम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच शासन के तमाम दिशा निर्देश के बावजूद जिले की 208 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि संबंधित क्षेत्र के मनरेगा मजदूरों को कार्य नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 902 ग्राम पंचायतें हैं, इसकी तुलना में 694 ग्राम पंचायतों में ही विकास कार्य प्रारंभ हो सका है। जिले में सक्रिय 1 लाख 36 हजार 345 सक्रिय जॉब कार्डधारक हैं।
कोरोना संकट को देखते हुए मनरेगा मजदूरों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य प्रारंभ कराए जाने का निर्देश दिया था। गत दिवस मनरेगा उपायुक्त को निर्देशित किया गया था कि सभी ग्राम पंचायतों में योजना के तहत अविलंब विकास कार्य प्रारंभ कर दिए जाएं।
मालूम रहे कि कोरोना संकट व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते योजना के तहत विकास कार्य पूरी तरह से ठप था। हालांकि बीते दिनों ही प्रमुख सचिव ने सभी मनरेगा उपायुक्त को निर्देशित किया था कि 31 मई तक सभी ग्राम पंचायतों को योजना के तहत विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। साथ ही योजना के तहत अधिक से अधिक जॉब कार्ड धारकों को कार्य दिया जाए। मनरेगा उपायुक्त राकेश प्रसाद ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले की 694 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष 208 ग्राम पंचायतों में भी शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।