फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women's gang stealing chains from necks busted

Ambedkar Nagar News: गले से चेन चुराने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 29 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Women's gang stealing chains from necks busted
मालीपुर। ई रिक्शा में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा का नाटक कर लोगों के गहने चोरी करने वाले एक महिला गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। हंसवर पुलिस ने गिरोह की सरगना सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह न केवल मालीपुर बल्कि हंसवर क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

गिरोह का खुलासा तब हुआ जब मालीपुर निवासी किरन यादव ने 24 फरवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से एक ई रिक्शा को रोका। धमौरुआ बाजार जाते समय रास्ते में चार अन्य महिलाएं ई रिक्शा में सवार हुईं। कुछ दूरी के बाद, उनमें से एक महिला ने अचानक प्रसव पीड़ा का नाटक शुरू कर दिया, जिससे ई रिक्शा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान धक्का-मुक्की का फायदा उठाते हुए, गिरोह की अन्य महिलाओं ने किरन यादव के गले से सोने की चेन उड़ा ली।
विज्ञापन

ई रिक्शा के बाजार पहुंचने पर पीड़िता को घटना का पता चला। यह गिरोह हंसवर क्षेत्र में भी सक्रिय था। आलापुर के सहजना हमजापुर निवासी अनीता देवी के साथ कटोखर चौराहे से काजीपुर बाजार के बीच पर्स काटकर गहने गायब कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता किरन यादव ने तत्काल डायल 112 पर संपर्क किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकी थीं। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपियों की पहचान की है। पुलिस के अनुसार संत कबीरनगर जिले के जलगउन खलीलाबाद निवासी आशा, इस गिरोह की सरगना है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि गिरोह से जुड़ी हंसवर के सेमउरखानपुर निवासी सैयना, संगीता और सुनीता को हंसवर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed