फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women were made aware under District Legal Literacy Campaign

जिला विधिक साक्षरता अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Sat, 09 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware under District Legal Literacy Campaign
अंबेडकरनगर। महिलाओं के उत्थान व उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं व सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनका सभी को बढ़ चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक महिला हिंसा व उत्पीड़न पर अंकुश नहीं लग सकेगा।
विज्ञापन

घरेलू हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करना होगा। यह बातें शनिवार को सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा ने कहीं। वे जिला विधिक साक्षरता जागरुकता अभियान के तहत बेवाना में आयोजित कार्यकम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा कि जिला विधिक साक्षरता जागरकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। महिलाएं हिंसा व उत्पीड़न को चुपचाप सहती रहती हैं। इससे कई प्रकार के अपराध को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं को चुप रहने की बजाय, उन्हें इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करना होगा। शासन ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 112 समेत कई अन्य प्रकार की सेवाओं का संचालन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शत प्रतिशत साक्षर होना होगा। साक्षरता के आधार पर ही वे अपने अधिकार के प्रति आवाज बुलंद कर सकती हैं। मालूम रहे कि मौजूदा समय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिले में वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर महिलाओं समेत अन्य लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्राधिकरण सचिव प्रियंका सिंह ने कहा कि अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि महिलाएं यदि अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगी और अपनी बावाज बुलंद करने में आगे आएंगी तो महिला हिंसा व उत्पीड़न पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed