फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women took more interest than men in electing MPs

Ambedkar Nagar News: सांसद चुनने में पुरुषों से ज्यादा ली महिलाओं ने रुचि

Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Women took more interest than men in electing MPs
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में इस बार आधी आबादी ने अपना सांसद चुनने के लिए पुरुषों से ज्यादा रुचि ली। 2221 महिलाओं ने पुरुषों के सापेक्ष ज्यादा मतदान किया था। जाहिर तौर पर ऐसे में नया सांसद चुनने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक रही।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर इस बार 19,11,297 कुल मतदाता थे। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 9,15,421 थी जबकि पुरुषों की संख्या 9,95,843 रही। थर्डजेंडर के मतदाता 33 रहे। 25 मई को यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन ने मतदान कराया। इसमें 5,89,568 महिलाओं ने मतदान किया था। पुरुषों की भागीदारी 5,87,347 रही। ऐसे में 2221 महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया।
विज्ञापन

अब मंगलवार को नए सांसद की घोषणा हुई तो इसमें महिलाओं की भी भागीदारी मजबूत होकर दिखी। प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं जनशिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल कहती हैं कि यह अत्यंत सुखद संदेश है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार मजबूत होने की जरूरत है। रेडक्राॅस सोसाइटी सचिव संध्या सिंह ने कहा कि महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है। इस दिशा में सतत काम जारी रहना चाहिए तभी और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed