फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women should be aware of rights

अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं

Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women should be aware of rights
अंबेडकरनगर। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। इसके लिए शत-प्रतिशत साक्षरता की जरूरत है। महिला हिंसा, उत्पीड़न रोकने के लिए जब तक महिलाएं आवाज बुलंद नहीं करेंगी, तब तक इस पर अंकुश नहीं लग सकता है। यह बातें शुक्रवार को जिला विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत गोविंद गनेशपुर, पसियापारा, राबीबहाउद्दीनपुर समेत कई अन्य गांवों में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने टीम के साथ पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गोविंद गनेशपुर में महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार इन सेवाओं का महिलाओं को बढ़-चढ़कर प्रयोग करना होगा। महिला हिंसा, उत्पीड़न को रोकने के लिए महिलाओं को आवाज बुलंद करनी होगी। अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं हिंसा को चुपचाप सहती रहती हैं। इससे उत्पीड़न करने वालों का हौसला बढ़ता जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। महिलाओं को पुरजोर तरीके से हिंसा व उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद करनी होगा।
विज्ञापन

सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा ने पसियापारा, राबीबहाउद्दीनपुर समेत कई अन्य गांवों में महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। कहा कि महिलाओं को शत-प्रतिशत साक्षर होना होगा। इसके आधार पर ही महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान जिले में चल रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रियंका सिंह ने बताया कि योजना के तहत सघन अभियान चलाकर नागरिकों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें न सिर्फ गोष्ठी की जा रही है, वरन नुक्कड़ नाटक, पंपलेट व एलईडी स्क्रीन आदि का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed