{"_id":"58ed26034f1c1bc342cf4f8c","slug":"women-s-body-found-in-wheat-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में मिला महिला का शव
अंबेडकरनगर
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरिया ग्राम पंचायत के मजरा उधरना में गेहूं के खेत में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए हुए थे। वहां उन्हें एक वृद्धा का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते इर्दगिर्द के गांवों के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ देवीचरण गुप्त ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार 70 वर्षीय महिला बीते एक सप्ताह से गांव के आसपास भटक रही थी। वह मानसिक रूप से भी कुछ विक्षिप्त थी। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।