{"_id":"61a51fcec5e59068eb123a83","slug":"women-raise-their-voice-against-violence-ambedkar-nagar-news-lko606679149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। महिला सशक्तिकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा कहीं से प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। महिलाओं को चाहिए कि वे किसी भी हिंसा के विरुद्घ मजबूती से आवाज बुलंद करें। यह विचार जहांगीरगंज थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल जहांगीरगंज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में प्रकट किए।
थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ अगर किसी प्रकार का अन्याय होता है, वह तुरंत महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। कहा कि महिलाओं की जागरूकता के आधार पर ही घरेलू हिंसा व अन्य उत्पीड़न पर रोक लगाई जा सकती है। छात्राओं से आह्वान किया कि स्कूल आते-जाते समय यदि कोई परेशान करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
कहा कि बच्चों को मास्क के प्रयोग के साथ-साथ यातायात के नियमों का भी पालन करना चाहिए। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को डायल 112 व 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कहा कि इन नंबरों को आपातकालीन स्थिति के लिए सदैव याद रखें। इस मौके पर राम अवतार, वीरेंद्र कुमार व दुष्यंत यादव आदि मौजूद रहे।