{"_id":"87adbbeb21d3937abff1c083e6b3009a","slug":"women-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू पद से हटाई गई महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहू पद से हटाई गई महिलाओं का प्रदर्शन
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन के बैनर तले आशा बहू पद से हटाई गई आशा बहुओं का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को कलक्ट्रेट के समक्ष जारी रहा। कहा गया कि अब वे पीछे हटने वाली नहीं हैं। जब तक उनके समायोजन को लेकर कोई ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि अकबरपुर नगर पालिका विस्तारीकरण में आने वाले गांवों की जिन आशा बहुओं को उनके पद से हटाया गया था, उस समय उन्हें आश्वस्त किया गया था कि शीघ्र ही उनका समायोजन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक एक कर तीन वर्ष से अधिक का समय बीत गया, लेकिन समायोजन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। जब भी इस संबंध में आवाज बुलंद की जाती है, उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। उन्हें परिणाम चाहिए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि समायोजन न होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसकी कई बार न सिर्फ संबंधित अधिकारियों, बल्कि जिला प्रशासन से भी शिकायत की गई, लेकिन इस तरफ कभी कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वह अपने हक को प्राप्त कर के ही रहेंगी। जो संघर्ष छेड़ा गया है, उसे तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। तय किया गया कि जब तक समायोजन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान मीरा सिंह अध्यक्ष, संतोषी सिंह, मीना वर्मा, सरोजा, अनीता, विनीता देवी आदि मौजूद रहीं।