{"_id":"6831fffa235a0898f4003ebb","slug":"women-could-not-check-the-purity-of-water-in-front-of-the-special-secretary-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-135425-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विशेष सचिव के सामने पानी की शुद्धता नहीं जांच पाईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विशेष सचिव के सामने पानी की शुद्धता नहीं जांच पाईं महिलाएं
Sat, 24 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 24 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत गांव में संचालित पानी की टंकी के पानी की गुणवत्ता की जांच करातीं विशेष सचिव
अंबेडकरनगर/राजेसुल्तानपुर। जिले की नोडल अधिकारी नेहा जैन ने जिले के भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। जहांगीरगंज की मदैनिया में पानी की टंकी के संचालक व पानी की शुद्धता की जांच की। समूह की महिलाओं से पानी की शुद्धता की अपने सामने जांच कराई और शुद्धता के मानक पूछे, लेकिन महिलाएं जांच नहीं कर पाईं। इस पर उन्होंने दोबारा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
इसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप पर जानकारी ली। आईबीएम हैकाथॉन में भागीदारी, कॉलेज के छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट प्रमाणन, लिंक्डइन पर प्रतिभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। कटेहरी में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रतापपुर चमुर्खा, बसखारी में गो–आश्रय स्थल बसहिया, ग्राम पंचायत जल्लापुर साबुकपुर में जल जीवन मिशन, रामनगर के इंदापुर के पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस दौरान डीडीओ सुनील तिवारी, बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।