{"_id":"58e685b94f1c1bf8335b5502","slug":"women-closed-the-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने बंद कराई शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने बंद कराई शराब की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू नगर के नाम से स्वीकृत शराब की दुकान घसियारी टोला में खोल लिए जाने के विरोध में महिलाएं व पुरुष सड़क पर उतर आए। गुरुवार को दुकान के सामने लाठी-डंडा लेकर मार्ग जाम करते हुए जमकर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे टांडा कोतवाल ने संबंधित दुकान का कागज देखा तो वह नेहरू नगर का निकला।
विज्ञापन
इस पर दुकान में ताला लगवा दिया गया। पूरे प्रकरण से एसडीएम और आबकारी विभाग को अवगत करा दिया गया है। गुरुवार को थाना क्षेत्र टांडा के घसियारी टोला मोहल्ला से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष एकजुट होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थित शराब की दुकान के निकट पहुंच गए।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान के सामने नगर पालिका सब्जी मंडी मार्ग जाम कर दिया। कहा गया कि दुकान का लाइसेंस नेहरू नगर मोहल्ले का है लेकिन इसे फर्जी ढंग से घसियारी टोला में संचालित किया जा रहा है। यहां अक्सर शराब में धुत लोग तरह-तरह की हरकतें करते हैं जिससे इस मार्ग से महिलाओं का गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
अक्सर शराबी नशे में उत्पात मचाते रहते हैं। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कभी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजतन धड़ल्ले से शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तत्काल दुकान बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि जब तक दुकान बंद नहीं की जाती, वे यहां से हटने वाले नहीं हैं। इस बीच जानकारी मिलने पर टांडा कोतवाल वकील सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने नागरिकों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन जाम कर रहे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में कोतवाल ने सेल्समैन को बुलाकर दुकान के कागजात देखे तो वह नेहरू नगर का ही निकला। इस पर पुलिस ने दुकान में ताला लगवा दिया।
उधर कोतवाल वकील सिंह ने बताया कि दुकान सड़क के दूसरी तरफ स्थित नेहरूनगर के नाम से स्वीकृत है जबकि वह दूसरी पटरी पर चल रही थी जो घसियारी टोला मोहल्ले में है।
दुकान बंद कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम को संदर्भित कर दिया गया है। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी से जानकारी हासिल की जा रही है। इस बात की जानकारी की जाएगी कि संबंधित दुकान का लाइसेंस कहां का है और किन परिस्थितियों में इस स्थान पर संचालित हो रही है।