फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women attacked police in land dispute, case registered

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में पुलिस पर हमलावर हुईं महिलाएं, केस

Fri, 18 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women attacked police in land dispute, case registered
अंंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के सगहापुर गांव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने आरोपी महिलाओं का शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सगहापुर गांव निवासी राधे श्याम मिश्र और गांव की शांतिदेवी मिश्रा के बीच भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार को विवादित जमीन पर शांति देवी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामले की शिकायत पर पहुंची डायल 112 टीम के सामने ही दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ता देख पीआरवी पुलिस ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने शांति देवी पक्ष के लोगों को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद महिलाएं थानाध्यक्ष और अन्य सिपाहियों पर हमलावर हो गईं। पुलिसकर्मी हमलावर महिलाओं से पीछा छुड़ाकर वापस लौटे।
विज्ञापन

इसके बाद थानाध्यक्ष की तहरीर पर शांति देवी, नागेंद्र, अवनीश, मनीष सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हाथापाई और धमकी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि पूर्व में जमीन की एसडीएम ने कुर्की करा चुके हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed