फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women and girls

Ambedkar Nagar News: महिलाओं व युवतियों को बनना होगा मजबूत

Thu, 22 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women and girls
चंदापुर में महिलाओं को जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी। 
अंबेडकरनगर। जीवन में प्रगति तय करने के लिए महिलाओं व युवतियों को मजबूत बनना होगा। परिस्थितियों से भागने की बजाए उसका डटकर सामना करना होगा। यह बात गुरुवार को बसखारी थाने की मिशन शक्ति टीम ने बाजार व प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

आरक्षी पूनम यादव व शीतल गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर महिलाएं सामाजिक बंधनों को अपने जीवन का हिस्सा मान लेती हैं। ऐसे में वह घर के बाहर कदम नहीं बढ़ाती। इससे उनके व्यक्तिव पर असर पड़ता है। उनकी प्रतिभा भी दबी रह जाती है। महिलाओं को बताया कि आज तमाम महिलाएं स्वरोजगार के जरिए तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। इसमें सरकार भी उनकी मदद कर रही है।
विज्ञापन

आलापुर थाने की आरक्षी रिंकू यादव व प्रभा तिवारी ने रामनगर बाजार में बालिकाओं में साहस का भाव भरा। कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ साथ आत्मरक्षा के भी गुर सीखने चाहिए। भीटी से आरक्षी निकेता, संगीता व विजेता त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed