फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found in kitchen, suspicion of murder

Ambedkar Nagar News: रसोई में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 30 Jul 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in kitchen, suspicion of murder
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के पाती गांव में स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिला का संदिग्ध अवस्था में घर के किचन में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि हत्या को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पांती गांव की कविता यादव (35) अपने ससुर रामखेलावन तथा पुत्र यश (8) और बेटी आराधना (5) के साथ रहती थीं। पति रघुवंश यादव मुंबई में निजी नौकरी करता है। हर दिन की तरह वह सोमवार को खाना खाने के बाद बच्चोंं के साथ सो गईं थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे संदिग्ध अवस्था में कविता का शव रसोई घर में पाया गया। यह देख उसके स्वजन चीख पड़े। मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। सांप काटने और फांसी लगाने से मौत होने की आंशका जताई जा रही थी। मंशापुर चौकीदार राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। सीओ भीटी सुरेश कुमार मिश्र ने वहां पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। वो महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य तथा मनरेगा मेट भी थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ससुर ने हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed