फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found hanging from tree

Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Fri, 17 Mar 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी में गुरुवार को महिला जायरीन का शव पेड़ से लटकता पाया गया। इससे पहले चार दिन के भीतर दो और शव अलग-अलग जगहों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन





नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर जियारत के लिए आई महिला का शव गुरुवार को कुछ लोगों ने स्थानीय कलीम बाबा मजार के पास पेड़ से लटकता देखा। उसका शव दुपट्टे से लटक रहा था। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज किछौछा शशिकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी 40 वर्षीय मोबिना के तौर पर हुई।
विज्ञापन





बताया जाता है कि महिला के पति शब्बीर का निधन हो चुका है। वह एक दिन पहले ही अपने छह वर्षीय नाती के साथ जियारत के लिए किछौछा आई थी। गुरुवार सुबह उसका नाती सोकर उठा तो मोबिना को न देख वह खोजने लगा। इसके बाद ही लोगों ने उसका शव लटकते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसओ अश्विनी मिश्र ने बताया कि स्थानीय महिलाओं को बुलाकर बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाद में गोंडा से परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।




उधर इससे पहले 13 मार्च को रामडीह सराय स्थित कुएं में विमलेश (28) का शव संदिग्ध दशा में पड़ा पाया गया था। 15 मार्च को बसखारी किछौछा मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने बाउंड्रीवाल के गेट पर युवक का शव फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed