{"_id":"6581e3db8ac1d2d65e0b2144","slug":"woman-sitting-on-bike-dies-due-to-collision-with-bolero-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-8100-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत
Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भतीजे के साथ बाइक से ससुराल जा रही महिला की नैली सुबारपुर के पास बोलेरो की टक्कर से सोमवार देर शाम मौत हो गई। घायल युवक काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र मालीपुर के गानेपुर पटोहा निवासी फूला देवी (50) सोमवार को अपने भतीजे राधेश्याम (28) के साथ नैली सुबारपुर अपने मायके आयी थीं। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से वापस घर जा रहीं थीं। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
फूला को सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।