फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman hit by vehicle vomits blood, dies

Ambedkar Nagar News: वाहन से टकराई महिला को हुईं खून की उल्टियां, मौत

Tue, 23 Sep 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by vehicle vomits blood, dies
अंबेडकरगनर। अकबरपुर शहर में रोडवेज बस स्टैंड के निकट मंगलवार सुबह वाहन से टकराकर गिरी महिला को खून की उल्टियां हुईं और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवास गीता देवी (45) मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब अपने बीमार देवर छविराज को देखने के लिए सात साल के नाती रोहन के साथ अरिया बाजार जा रही थीं। शहजादपुर से ई रिक्शे से रोडवेज पहुंचीं। यहां से अरियाबाजार जाने के लिए वह ई रिक्शे के लिए इंतजार करने लगीं। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गिर पड़ी और उनके मुंह से खून की उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन

वहां मौजूद कृष्णानगर निवासी एक व्यक्ति ने महिला के बेटे सुशील को फोन कर हादसे की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गीता देवी के पति की आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा सुशील है, जिसका हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की सड़क हादसे में मौत
अंबेडकरनगर। मालीपुर के ताहापुर निवासी सवरू यादव (45) की घर से 500 मीटर दूर सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे सौरभ के मुताबिक उनके पिता मुंबई में एक होटल में कुक थे। हर साल वह गांव में दुर्गा पंडाल लगवाते थे। बीते दिनों वह गांव आए थे।
21 सितंबर को वह दुर्गा प्रतिमा लेकर आए थे। 22 सितंबर को प्रतिमा की स्थापना के लिए सुबह 7:44 बजे बाइक से मालीपुर पंडित लेने जा रहे थे। जलालपुर रोड के श्यामलाल वर्मा इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटें लग गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।

अचानक पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी नौरंगी देवी अचेत हो गईं। बेटे सौरभ (22) गौरव (20) और गौरीशंकर (18) का रो-रोकर बुरा हाल है। मां शांति देवी का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed