फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies from snake bite, 12 rush to hospital

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत, 12 पहुंचे अस्पताल

Mon, 07 Sep 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from snake bite, 12 rush to hospital
हजपुरा/अंबेडकरनगर। जिले में बारिश के बीच सांप काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार आधी रात से सोमवार दोपहर तक सांप के काटने के बाद 12 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सभी पीड़ितों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं सम्मनपुर क्षेत्र के महमूदपुर पिपरी गांव में सांप के काटने से प्रियंका (35) की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

मृतका के पिता संपत राजभर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे प्रियंका सोकर उठी थीं। मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए वह कमरे में गई थीं। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। घबराकर वह कमरे से बाहर आईं और मायके के लोगों को घटना की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रियंका अपने दो बच्चों के साथ मायके कांदीपुर में रह रही थीं। उनके पति नीरज करीब चार माह पहले मजदूरी के लिए अहमदाबाद गए थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। ससुर रामप्रताप ने बताया कि पति के लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात से दोपहर तक 12 लोग पहुंचे अस्पताल
जिला अस्पताल में रविवार रात 12:20 बजे से सोमवार दोपहर तीन बजे तक सांप के काटने के 12 मामले दर्ज किए गए। इनमें अकबरपुर के चांडीपुर निवासी अनुभव कुमार (26), कालेपुर की नीतू (26), मीर मलूकपुर के अब्दुल रऊफ (67), छितौनी की विद्या वर्मा (50), बेवाना के नेनुआ निवासी सूरज (15), हसनपुर की पुष्पा देवी (34), निशा (31), अहिरौली के पियारेपुर निवासी शिवम (18), बसखारी के मोतिगरपुर की रंजीता (36), मालीपुर के सैदपुर भीतरी की धनराजी (65), सम्मनपुर के अमरतल निवासी पंकज (45) और आजमगढ़ के पवई निवासी विनीता (28) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed