फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies due to snakebite, five admitted

सर्पदंश से महिला की मौत, पांच भर्ती

Sat, 09 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to snakebite, five admitted
भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में खेत जा रही महिला को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी सुदामा देवी (55) शनिवार दोपहर खेत में धान की कटाई करने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। घरवाले उसे सीएचसी भीटी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी राजितराम (66) शनिवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी सुंदर (36) शुक्रवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। इसी कोतवाली अंतर्गत पुरसावां निवासी कमलेश (21) शनिवार सुबह घर में सर्पदंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव निवासी लीलावती (62) शनिवार सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी रामलौट (45) शनिवार सुबह खेत में सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed