Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 athletes selected for the divisional judo trials

Ambedkar Nagar News: जूडो के मंडलीय ट्रायल के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
15 athletes selected for the divisional judo trials
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के 25 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में नौ बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में दीपांशु वर्मा का चयन 30 किग्रा, अयांश मौर्य का 35 किग्रा, कृष्णा शुक्ला का 40 किग्रा, सात्विक पांडेय का 45 किग्रा और अर्पित का 50 किग्रा भार वर्ग में हुआ। वहीं, शौर्य सिंह 55 किग्रा, ओजस्व मौर्य 60 किग्रा, आदित्य यादव 66 किग्रा और दिव्यांश शुक्ला 66 किग्रा से अधिक भार वर्ग में चयनित हुए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में शिवानी प्रेम शुक्ला 28 किग्रा, आयुषी पासवान 32 किग्रा, साइना गुप्ता 36 किग्रा, सौम्या वर्मा 40 किग्रा, आयुषी पाल 44 किग्रा और अनुष्का सिंह 52 किग्रा भार वर्ग में चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 23 नवंबर को अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहां सफल होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed