{"_id":"5818cbed4f1c1bab31436431","slug":"woman-died-from-dengue-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dengue
टांडा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते डेंगू के प्रकोप के बीच सोमवार को एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। उधर तहसील क्षेत्र में डेंगू बुखार से हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।
अलीगंज थाना अन्तर्गत अलीगंज मोहल्ला निवासिनी रेशमा खातून (36) पत्नी आफताब आलम को लगभग एक पखवारा पूर्व तेज बुखार चढ़ गया। जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। इस पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। अब तहसील क्षेत्र में डेंगू व तेज बुखार से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए जगह जगह मेडिकल कैंप लगा रखे हैं। इसके बाद भी इस पर अंकुुश नहीं लग पा रहा है।