{"_id":"5fd1027f8ebc3e3eb760895a","slug":"woman-ambedkar-nagar-news-lko5540083162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर महिला ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर महिला ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के इन्हौना गांव में मंगलवार अपराह्र करीब एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मजदूरी करने गया पति घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर भीटी पुलिस टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला ने फांसी क्यों और किन परिस्थितियों में लगायी इसका पता नहीं चल पा रहा है।
जानकारी के अनुसार इन्हौना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी 33 वर्षीय पत्नी कांती व बच्चों के साथ घर पर रहता है। वह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालता है। मंगलवार को भी वह प्रतिदिन की तरह मनरेगा में मजदूरी के लिए भोजन करके घर से चला गया। दोपहर में पड़ोस की एक महिला धमेंद्र के घर पहुंची और कांती को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इस पर महिला घर के अंदर गई तो देखा कि कांती का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है। वह चीखती हुई बाहर गई और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक कांती की मौत हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों के माध्यम से धर्मेंद्र को सूचना मिली। वह घर पहुंचा। सूचना पर भीटी पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र के मुताबिक, उसके दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा व बेटी खैरा स्थित ननिहाल में रहते हैं। वह पत्नी व छोटे बेटे के साथ गांव में रहते थे। कांती ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। परिवार में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था। (संवाद)