{"_id":"6279561d9f8e804000402e9d","slug":"will-not-allow-raj-thackeray-to-enter-ayodhya-brij-bhushan-ambedkar-nagar-news-lko629834612","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राज ठाकरे को नहीं घुसने देंगे : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राज ठाकरे को नहीं घुसने देंगे : बृजभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को यहां भी मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमलावर होते हुए उन्हें अयोध्या में न घुसने देने की चेतावनी दी। जिले के भीटी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी होगी। उत्तर भारतीयों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगने तक किसी भी कीमत पर अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। वे एयरपोर्ट से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके लिए तैयारी बैठक कर बड़ी तादाद में नागरिकों को साथ जोड़ा जायेगा। प्रत्येक उत्तर भारतीय राज ठाकरे के रुख से आक्रोशित है। यह सवाल करने पर कि धार्मिक स्थलों पर आना सबका अधिकार है तो बोले कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति का हर जगह विरोध होगा।