{"_id":"5c815386bdec2213f932e1d8","slug":"will-build-three-bridges-and-four-ways-from-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से बनेंगे तीन पुल व चार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से बनेंगे तीन पुल व चार मार्ग
Thu, 07 Mar 2019 10:53 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं का सांसद ने किया शिलान्यास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लगभग सवा 5 करोड़ की लागत से 4 मार्गों व 3 छोटे पुलों का समारोहपूर्वक शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार तेजी से विकास के कार्य सुनिश्चित कर रही है।
अकबरपुर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरिओम पांडेय ने 1 करोड़ 19 लाख 93 हजार रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मीठेपुर स्थित थिरुआ नाला पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 37 लाख 6 हजार रुपये की लागत से अकबरपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत खानशाह सुलेमपुर के तहत खपुरा से डड़वा को जोड़ने वाले कुर्की नाले पर पुलिया व पहुंच मार्ग निर्माण, 2 करोड़ 10 लाख 73 हजार रुपये की लागत से टांडा तहसील के भिदूर से वाजिदपुर होते हुए बहराइच अयोध्या आजमगढ़ मार्ग पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग, 29 लाख 90 लाख रुपये की लागत से टांडा तहसील अंतर्गत मया टांडा मार्ग संख्या 30ए के किमी 26 तक नवीनीकरण कार्य, 9 लाख 30 हजार की लागत से जलालपुर तहसील अंतर्गत रामगढ़ से पेठिया संपर्क मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 5 लाख 77 हजार रुपये की लागत से अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर चंदैनी खास संपर्क मार्ग का नवीनीकरण व 7 लाख 17 हजार रुपये की लागत से ककराही डिहवा संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार मार्गों का निर्माण प्रमुखता से सुनिश्चित करा रही है। इससे आवागमन व्यवस्था बेहतर हो रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, वरिष्ठ नेता इंद्रमणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।