फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bodies of Dalit couple found under suspicious circumstances; foul play suspected

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में मिले दलित दंपती के शव, हत्या की आशंका

Mon, 19 Oct 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bodies of Dalit couple found under suspicious circumstances; foul play suspected
 द्रोपदी। फाइल फोटो
जलालपुर। मालीपुर क्षेत्र के आजनपारा गांव में सोमवार की सुबह दलित दंपती विष्णु लाल और द्रोपदी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में चकरोड के किनारे मिले। महिला के गले, पीठ व पैर पर चोट के गंभीर निशान थे जबकि विष्णु के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शौच गए ग्रामीणों ने शव देखकर घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन


सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल पर जांच की। फिलहाल पुलिस जंगली जानवर के हमले में मौत होने की आशंका जता रही है लेकिन वन विभाग किसी जानवर के हमले में मौत की बात से इन्कार कर रहा है। वहीं परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर, अवैध संबंधों की चर्चा भी जोरों पर है।
विज्ञापन



मालीपुर क्षेत्र के आजनपारा गांव निवासी विष्णु लाल (45) रविवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी द्रोपदी (39) के साथ धान के खेत में पानी लगाने गए थे। पानी चालू कर दोनों वापस लौट आए थे और रात करीब एक बजे वह फिर से खेत गए थे। इसके बाद दोनों रातभर घर नहीं पहुंचे। सुबह करीब छह बजे शौच के लिए निकले ग्रामीण ने खेत से करीब 50 मीटर दूरी पर चकरोड के किनारे दोनों के शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही मृतक विष्णु लाल के पिता रामकेवल समेत तमाम परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकेवल के अनुसार विष्णु के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। वहीं द्रोपदी के गर्दन के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे जिनसे रक्तस्राव हो रहा था। इसके अलावा महिला के पैर का मांस किसी जंगली जानवर ने खा लिया था। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, कुछ लोग अवैध संबंधों की चर्चा भी दबी जुबां से कर रहे हैं।

सीओ अनूप कुमार सिंह, थाना प्रभारी तनुज पाल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल पर पड़ताल की। पुलिस की ओर से जंगली जानवर के हमले में मौत होने की आशंका पर डीएफओ जगदंबा प्रसाद के निर्देश रेंजर मुदित सिंह ने अपनी टीम के साथ जांच की। इस दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर सियार के पगचिह्न मिले हैं जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

दंपती की मौत के मामले में प्रथम दृष्ट्या जंगली जानवर के हमले में मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- अनूप कुमार सिंह, सीओ जलालपुर
------------------
शरीर पर दिख रहे घावों को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि जानवर का हमला मौत का कारण था। मरने के बाद महिला के पैर को किसी छोटे जानवर ने निवाला बनाया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर सियार के पगचिह्न मिले हैं जो कुछ दिन पुराने लग रहे हैं। घटनास्थल पर कोई पगचिह्न नहीं मिला है।

- मुदित सिंह, उपप्रभागीय वनाधिकारी

 द्रोपदी। फाइल फोटो

 द्रोपदी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed