{"_id":"6ad6500a5ad41ce057088790","slug":"historic-durga-puja-and-bharat-milap-on-26th-in-baskhari-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167504-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बसखारी में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा और भरत मिलाप 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बसखारी में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा और भरत मिलाप 26 को
विज्ञापन
बसखारी। कस्बे में श्रीरामलीला के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। यहां स्थापित 13 दुर्गा प्रतिमाओं के कपाट 25 अक्तूबर को रावण दहन के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अगले दिन 26 अक्तूबर की रात ऐतिहासिक दुर्गा पूजा और भरत मिलाप का आयोजन होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए दुर्गा पूजा समितियां तैयारियों में जुटी हैं।
रविवार को दुर्गा पूजा आयोजन समिति के संयोजक विकास मोदनवाल की देखरेख में बैठक हुई। इसमें श्री दुर्गा पूजा समिति बस स्टेशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। पंकज गुप्ता को अध्यक्ष, विजय सोनकर को महामंत्री और मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। विनीत सोनी को कार्यवाहक, भोले सोनी और धीरज गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। अंगद साहू को संगठन मंत्री तथा धीरज कश्यप और सत्यप्रकाश गुप्ता को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अरविंद अग्रहरि व्यवस्थापक, रिंकू मद्धेशिया और प्रमोद अग्रहरि सह व्यवस्थापक तथा राकेश यादव व्यवस्था प्रमुख चुने गए।
भक्ति गीतों से गूंजा परिसर
विद्युतनगर। टांडा नगर के छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले में श्री श्री आदिशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विसर्जन घाटों पर तैयारियां तेज
हजपुरा। बुधवार को प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई और मरम्मत कराई जा रही है। बसौड़ी के पास तमसा नदी तट पर सोमवार को विसर्जन घाट तक जाने वाले मार्ग की सफाई कराई गई। ग्राम प्रशासक सुनील वर्मा ने घाट की मरम्मत के साथ जरूरत वाले स्थानों पर मिट्टी की पटाई भी कराई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। वहीं, दाउदपुर के ग्राम प्रशासक राकेश जायसवाल ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।