{"_id":"6ad650a719609c5b66044959","slug":"the-support-for-their-old-age-has-been-snatched-away-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167474-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बुढ़ापे की लाठी छिनी, अब पोती-पोतों के भविष्य की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बुढ़ापे की लाठी छिनी, अब पोती-पोतों के भविष्य की चिंता
विज्ञापन
मालीपुर के आजनपारा गांव में दंपति की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। संवाद
अंबेडकरनगर/जलालपुर। बुढ़ापे में जिस इकलौते बेटे को सहारा बनना था, उसकी मौत ने 75 वर्षीय राम केवल को तोड़कर रख दिया है। करीब छह साल पहले पत्नी गेना रावत की मौत हो चुकी है। अब बेटे विष्णु लाल और बहू द्रोपदी की संदिग्ध हालात में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुजुर्ग पिता के सामने अब तीन बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।
मालीपुर के आजनपारा निवासी राम केवल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनसे पहले उनका इकलौता बेटा दुनिया छोड़ जाएगा। विष्णु लाल मजदूरी और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें बेटी संगम (17), अजीत (15) और दीक्षा (10) पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा सनी (22) पंजाब में एक निजी कंपनी में काम करता है। माता-पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गया।
पत्नी की मौत भी संदिग्ध हालात में हुई थी
राम केवल ने बताया कि गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। छह साल पहले उनकी पत्नी गेना रावत का शव भी घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में मिला था। उस समय इसे स्वाभाविक मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। परिवार के पास करीब एक बीघा खेती है, जिसमें धान की फसल तैयार हो रही है। बेटी संगम ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
घर के पास आकर ठहर गया खोजी कुत्ता
घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने वहां मिले टॉर्च की गंध के आधार पर जांच की। खोजी कुत्ता चकमार्ग से होते हुए मृतक के घर तक पहुंचा और आसपास के दो-तीन घरों के पास घूमने के बाद वापस उसी घर पर आकर ठहर गया। हालांकि, टीम को इससे कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
दंपती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सोमवार देर शाम तीन चिकित्सकों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पैनल में अकबरपुर के डॉ. नूर, जलालपुर के डॉ. भास्कर और टांडा की महिला चिकित्सक डॉ. मोहसिना शामिल रहीं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
-- -- -- -- -- -
दंपती की मौत के पीछे छूटे अनसुलझे सवाल
- जंगली जानवर ने महिला द्रोपदी के पैर के मांस को निवाला बनाया लेकिन उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर लगी चोट कैसे पहुंचीं?
- गर्दन पर गहरे चोट के निशान बने हुए हैं। अगर जानवर ने हमला किया तो गर्दन का मांस क्यों छोड़ दिया?
- मृतक विष्णु लाल की मौत कैसे हुई, जबकि उनके शरीर पर जानलेवा चोट के निशान नहीं थे।
- जानवर के हमले से बचने के लिए विष्णु लाल ने अपनी कुदाल का प्रयोग क्यों नहीं किया?
- घटनास्थल पर मिले कुदाल को परिजनों ने पहचाना लेकिन लाठी किसकी थी और कहां से आई?
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
दंपती के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच में कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी पूर्वी