फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wife was killed due to domestic dispute

Ambedkar Nagar News: घरेलू कलह के चलते पत्नी को उतारा था मौत के घाट

Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Wife was killed due to domestic dispute
अंबेडकरनगर। बसखारी किछौछा रोड पर स्थित घूरहूपुर कब्रिस्तान के सामने अर्द्धनिर्मित मकान में महिला का संदिग्ध दशा में शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने ही पारिवारिक कलह के चलते चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी वारदात का राजफाश नहीं किया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के रानीगंज बैरिया गांव की शबनम खातून का क्षत-विक्षत शव बुधवार की सुबह बसखारी किछौछा रोड पर स्थित घूरहूपुर कब्रिस्तान के सामने अर्द्धनिर्मित मकान में मिला था। महिला के पास मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान हुई थी। वह अपने बीमार पति जाकिर हुसैन का इलाज कराने के लिए किछौछा दरगाह आई थी। पति-पत्नी दोनों के लापता होने पर शबनम के पिता ने 16 जुलाई को सिर्फ बेटी की गुमशुदगी बसखारी थाने में दर्ज कराई थी। शबनम का शव मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इस बीच वारदात के बाद से ही गायब महिला के पति को पुलिस तलाश रही थी, जिसे शुक्रवार को पकड़ लिया गया। पुलिस अफसरों की ओर से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि जाकिर ने ही पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वापस बलिया भाग गया था। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि जाकिर हुसैन ने ही अपनी पत्नी की चाकू से वार करके हत्या की थी। उसे पकड़ लिया गया है। वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed