फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wife thrown out of house, husband sued

Ambedkar Nagar News: पत्नी को घर से निकाला, पति पर मुकदमा

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of house, husband sued
भीटी (अंबेडकरनगर)। मारपीट कर महिला को घर से निकाल देने के मामले में पुलिस में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पड़ोसी जनपद अयोध्या के बीकापुर थानांतर्गत वहदीपुर निवासी कंचन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व अजय वर्मा के साथ हुई थी। उसे 10 वर्ष का पुत्र श्रेयांश है। पुत्र की पढ़ाई-लिखाई व खर्चा आदि को लेकर पति आए दिन मारपीट करते हैं। बीते दिनों पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मौजूदा समय में वह थाना क्षेत्र के टिकरी गांव स्थित मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने बताया कि पति से उसकी जान को खतरा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed