फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Whitener applied in attendance register, uproar

उपस्थिति पंजिका में लगाया व्हाइटनर, हंगामा

Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Whitener applied in attendance register, uproar
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालय में छुट्टी केे नाम पर बड़ी मनमानी का खुलासा हुआ है। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिझौली में एक शिक्षिका की ओर से विद्यालय आए बगैर अनुपस्थित किए गए कॉलम पर अगले दिन व्हाइटनर लगा दिया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने ऐसा करने से मना किया, तो भी मनमाने ढंग से अनुपस्थिति पर सफेदा लगाया गया। इसे लेकर विवाद होने लगा। अब बीएसए ने प्रधानाध्यापिका व संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने कहा है कि ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मनमाने ढंग से स्कूलों से गायब रहने, इसके बाद विद्यालय आकर हाजिरी लगा दिए जाने की एक और मनमानी का खुलासा हुआ है। प्रकरण अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिझौली से जुड़ा है। बताया जाता है कि यहां तैनात शिक्षिका प्रियंबदा सिंह की उपस्थिति कॉलम में बीती 23, 26, 27 व 28 अप्रैल को लाल कलम से अनुपस्थित दिखाया गया था। इस पर बाद में व्हाइटनर लगाकर उपस्थिति दर्शा दी गई। इसे लेकर ही शिक्षिका व प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

दरअसल प्रधानाध्यापिका ने उपस्थित पंजिका में हेरफेर करने से मना किया, जिसे लेकर ही विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि विद्यालय में इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभाग ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रकरण में शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग तूल पकड़ रही है। दरअसल शिक्षिका का कहना था कि मैंने सीसीएल के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत न होने पर मैं विद्यालय लौट आई। इसके बावजूद आकस्मिक अवकाश दिखाया गया। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिक्षिका व प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद जरूरी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed