फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When stopped from dancing, the groom and the baratis were beaten up.

Ambedkar Nagar News: नाचने से मना किया तो दूल्हे और बरातियों को पीटा

Mon, 05 Jun 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
When stopped from dancing, the groom and the baratis were beaten up.
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर के सुलेमपुर मोड़ के निकट रविवार रात बरात रोककर बरातियों की मनबढ़ लोगों ने पिटाई कर दी। दूल्हे के साथ भी अभद्रता की गई। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र से निकली बारात सुलेमपुर मोड़ के पास नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। दूल्हा भी कार से उतरकर नाच-गाने में शामिल हो गया। इसी बीच कुछ मनबढ़ युवक वहां पहुंच गए। वे भी डांस में शामिल हो गए। इसी पर आपत्ति जताने पर वहां विवाद हो गया। मनबढ़ युवकों ने बरातियों की पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित बरातियों ने उन्हें दौड़ा लिया। बाकी युवक तो भाग गए लेकिन एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में युवकों पर लूट का भी आरोप लगाया। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मनबढ़ युवकों ने बरात के साथ विवाद किया था। एक आरोपी का शांति भंग में चालान हुआ है। अन्य की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed