फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wheat Purchase

चार एजेंसियों के 40 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद

Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Wheat Purchase
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 4 एजेंसियों के 40 क्रय केंद्रों पर आगामी एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ होगा। 30 जून तक चलने वाले खरीद के कार्य को सकुशल निपटाने व समय रहते लक्ष्य की पूर्ति किए जाने तथा गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि समय रहते क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाएं। इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धान खरीद का कार्य संपन्न होने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान आगामी एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले गेहूं खरीद के कार्य को सुचारु रूप से निपटाने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग के लिपिक एस कुमार ने बताया कि आगामी एक अपैल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 4 एजेंसियों के 40 केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ होगा। बताया कि खाद्य विभाग के 9 केंद्र, पीसीएफ के 27 केंद्र, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के 3 क्रय केंद्र व भारतीय खाद्य निगम के 1 क्रय केंद्र पर आगामी एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। बताया कि अभी तक जिले को खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके, इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी एजेंसियों के जिम्मेदार अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि समय रहते क्रय केंद्रों पर बाट व तराजू के साथ ही बोरी पहुंचा दी जाए। गेहूं बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 4 एजेंसियों के 40 क्रय केंद्रों पर आगामी 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। अभी जिले को खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। - अजित प्रताप सिंह, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed