फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water moved towards the bund, administration busy trying to prevent erosion

Ambedkar Nagar News: बंधे की ओर बढ़ा पानी, कटान रोकने में जुटा प्रशासन

Sat, 25 Jul 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Water moved towards the bund, administration busy trying to prevent erosion
राजेसुल्तानपुर के माझा क्षेत्र में बढ़ता नदी का जलस्तर। संवाद
राजेसुल्तानपुर। सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर 84.57 मीटर से बढ़कर 84.63 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सरयू का पानी छह सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से 93 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

नदी का पानी अब धीरे-धीरे निचले हिस्सों से होते हुए आराजी देवारा के बंधे की ओर बढ़ने लगा है। यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में पानी फैलने और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, संभावित कटान को देखते हुए बाढ़ खंड की ओर से संवेदनशील स्थलों पर बंबू क्रेट लगाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और तटीय क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed