{"_id":"50db39bfcab6dcf60ac016e0684de4db","slug":"water-level-of-saryu-reduced-risk-reduction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के जलस्तर में कमी, कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के जलस्तर में कमी, कटान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे निकटवर्ती गावों के ग्रामीणों को राहत अवश्य मिली है, लेकिन कटान की आशंका बढ़ गई है। बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 0.64 सेमी कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से सरयू नदी के जलस्तर में प्रति घंटा एक सेमी की वृद्धि हो रही थी। इससे तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण दहशत में आ गए थे। जिस तेजी से जलस्तर में वृद्धि हो रही थी, उसे देखते हुए माझा क्षेत्रों के गावों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी।
विज्ञापन
सबसे अधिक चिंता माझा उलटहवा गांव के ग्रामीणों को थी। यह गांव तीन तरफ से सरयू नदी के पानी से घिरा हुआ है। मंगलवार को जलस्तर बढने से बाढ़ का पानी माझा उलटहवा गांव के निकट पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। इस बीच बुधवार पूर्वाह्न से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बुधवार को नदी का जलस्तर 92.010 मीटर दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान 92.730 मीटर से 0.64 सेमी नीचे है। जलस्तर गिरने से निकटवर्ती गावों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर के गिरने से कटान की आशंका बढ़ गई है।
उधर एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आई है।