फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water filled in Ballia Jail 350 prisoners will be shifted to Ambedkar Nagar and Azamgarh Jail

यूपी : बलिया जेल में भरा पानी, आंबेडकरनगर और आजमगढ़ में शिफ्ट होंगे 350 कैदी

Sat, 02 Oct 2021 11:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, आंबेडकरनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, आंबेडकरनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 11:58 PM IST
सार

सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए वहां आजमगढ़ और मऊ जिले से भी पुलिस बुलानी पड़ गई। इस बीच शासन के निर्णय की जानकारी होते ही आंबेडकरनगर जेल में जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Water filled in Ballia Jail 350 prisoners will be shifted to Ambedkar Nagar and Azamgarh Jail
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बलिया जेल में पानी भर जाने के बाद वहां से कैदियों को आंबेडकरनगर और आजमगढ़ जेल शिफ्ट किया जाना शुरू हो गया। शनिवार देर शाम तक 30 महिला कैदी आंबेडकरनगर जेल में सुरक्षित शिफ्ट कर दी गई। सीओ अकबरपुर ने जेल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलिया में अतिवृष्टि के चलते वहां जेल में घुटने तक पानी एकत्र हो गया। इसके बाद आनन-फानन में तय हुआ कि 950 कैदियों को अन्यत्र जेलों में शिफ्ट कर दिया जाए। शासन से हरी झंडी मिलते ही 600 कैदियों को आजमगढ़ और 350 कैदियों को आंबेडकरनगर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए वहां आजमगढ़ और मऊ जिले से भी पुलिस बुलानी पड़ गई। इस बीच शासन के निर्णय की जानकारी होते ही आंबेडकरनगर जेल में जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई। देर शाम से कैदियों के बलिया जेल से आंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले यहां 30 महिला कैदियों को लाया गया। उन्हें बैरकों में सुरक्षित ढंग से शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जेल के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे। रात 9 बजे करीब सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने जेल पहुंचकर कैदियों के शिफ्ट होने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लगभग 300 कैदियों को यहां जेल में शिफ्ट होना है। पहले चरण में 30 महिला कैदी पहुंची हैं। अन्य के आने का सिलसिला चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed