{"_id":"67044737cd7a03220c03bab6","slug":"water-chestnut-flour-found-expired-62-packets-seized-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122469-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक्सपायरी मिला सिंघाड़ा आटा, 62 पैकेट किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक्सपायरी मिला सिंघाड़ा आटा, 62 पैकेट किए जब्त
Tue, 08 Oct 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र व दशहरा पर घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर सीएफएसओ सुरेंद्र वर्मा की अगुवाई में टीम ने एक्सपायरी होने के बाद बाजार में बेचा जा रहा 62 पैकेट सिंघाड़ा आटा मौके पर जब्त किया। इसके साथ ही दूध, घी, किशमिश व सिंघाड़ा आटा के साथ व्रत में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए लैब भेजे गए।
एफएसओ की टीम सबसे पहले भीटी तहसील के महरुआ बाजार स्थित राजेश किराना स्टोर पर पहुंची। यहां भंडारित 250 ग्राम के 62 पैकेट सिंघाडा आटा पर बैच नंबर के साथ ही पैकिंग तिथि तीन सप्ताह से अधिक होने पर साढ़े 15 किलो सिंघाड़ा आटा जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अरविंद ट्रेडर्स की दुकान से रामदाना व गजक, सागर किराना स्टोर से किशमिश, शिवम ट्रेडर्स से मखाना का नमूना भी लैब जांच के लिए भेजा। टीम ने अकबरपुर के स्मार्ट बाजार में बेचे जा रहे घी, दूध किशमिश, पहितीपुर रोड के एक स्टोर से कुट्टू आटा के नमूने भी लैब जांच के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई लैब रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।