फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waiting for the characters, the ration did not reach

पात्रों को इंतजार, नहीं पहुंचा राशन

Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the characters, the ration did not reach
अंबेडकरनगर। तेल, नमक व दाल की शत-प्रतिशत उपलब्धता न होने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 1126 कोटों से अब तक राशन का वितरण नहीं हो सका है, जबकि निशुल्क राशन का वितरण 5 दिसंबर से प्रारंभ हो जाना चाहिए था। इससे 4 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों में राशन मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ता प्रतिदिन संबंधित कोटे का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। दरअसल दिसंबर से राशनकार्ड धारकों को गेहूं व चावल के साथ एक किग्रा. नमक, एक किग्रा. तेल व एक किग्रा. चना दिए जाने की घोषणा शासन ने की थी। समय रहते इनकी शत-प्रतिशत उपलब्धता न होने के चलते ही अब तक राशन का वितरण नहीं हो सका है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की थी कि कोरोना संकट के बीच उन्हें दिया जाने वाला निशुल्क राशन नवंबर तक ही नहीं, बल्कि मार्च तक दिया जाएगा। अंतर सिर्फ इतना होगा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह के प्रथम सप्ताह में, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 20 दिसंबर से राशन का वितरण होगा। जिले में कुल 1126 कोटे की दुकानें संचालित हैं। इनसे 4 लाख एक हजार 646 राशनकार्ड धारक जुड़े हुए हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 3 लाख 35 हजार 679, जबकि 65 हजार 967 अंत्योदय राशन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन

सरकार की नई घोषणा के अनुसार गेहूं व चावल के साथ-साथ दिसंबर से मार्च तक प्रत्येक माह एक बार एक किग्रा. चना या दाल, एक किग्रा. नमक व एक किग्रा. तेल उपभोक्ताओं को दिया जाना है। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा. राशन, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा. चावल व 3 किग्रा. गेहूं दिया जाता है। नई घोषणा के अनुसार प्रति कार्ड एक-एक किग्रा. चना या दाल, तेल व नमक दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत 5 दिसंबर से राशन का वितरण होना था, लेकिन नमक, तेल व चना की शत-प्रतिशत उपलब्धता न होने से जिले में अब तक राशन का उठान नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि संबंधित कोटे का चक्कर कार्डधारक लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50-50 पात्रों को राशन देने की तैयारी
खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले को 18 प्रतिशत नमक राजस्थान व गुजरात, 70 प्रतिशत चना मध्यप्रदेश, जबकि तेल मोहलालगंज से नैफेड की ओर से उपलब्ध कराया गया है। शीघ्र ही शत-प्रतिशत नमक, तेल व चना जिले को उपलब्ध हो जाएगा। जो उपलब्धता है, उसे देखते हुए रविवार से सभी कोटे से 50-50 कार्डधारकों में राशन का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी कोटेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य सामग्री लेकर आ रहे वाहन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत चावल व गेहूं के साथ एक-एक किग्रा. नमक, तेल व चना या दाल कार्डधारकों को दी जाएगी। इसके लिए नैफेड संस्था को नामित किया गया था। हालांकि संस्था की ओर से शत-प्रतिशत राशन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। तेजी से वाहन राशन लेकर जिले में पहुंच रहे हैं। एक-दो दिन में शत-प्रतिशत राशन उपलब्ध हो जाएगा।
-राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed