{"_id":"5dc5c0208ebc3e5b4844bb4e","slug":"waist-metrial-ambedkar-nagar-news-lko4912196195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा निस्तारण के लिए जलालपुर नपा खरीदेेगी 10 एकड़ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा निस्तारण के लिए जलालपुर नपा खरीदेेगी 10 एकड़ भूमि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें अमर उजाला द्वारा शुक्रवार को माईसिटी के अंक में प्रकाशित की गई खबर का असर साफ देखने को मिला। अमर उजाला ने नगर के कचरा निस्तारण की मौजूदा नीति से पर्यावरण व आमजनमान के स्वास्थ्य को लेकर उत्पन्न हो रहे खतरे का जिक्र किया गया था।
नगर पालिका बोर्ड ने इस गंभीरता से लेते हुए कचरा निस्तारण के लिए 10 एकड़ भूमि खरीदने का प्रस्ताव दिया, जिसे बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। इसके अलावा नगर में होने वाले कई अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकार किए।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने शुक्रवार को माईसिटी में नगर पालिका द्वारा शहर के कचरा निस्तारण में बरती जा रही उदासीनता का खबर प्रकाशित किया था। इसमें उल्लेख था कि नगर पालिका द्वारा सड़क के किनारे शहर का कचरा निस्तारित किया जा रहा है। इसके चलते दर्जनों हरे पेड़ सूख गए हैं।
विज्ञापन
यही नहीं सड़क के किनारे कूड़ा डालने से आम नागरिकों की भी मुश्किल बढ़ रही हैं। सड़क से गुजरने पर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खबर छपने के दिन ही नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष फरजाना खातून की अध्यक्षता में हुई। इसमें न सिर्फ पालिका प्रशासन की तरफ से कूड़ा निस्तारण के ठोस समाधान की चर्चा की गई, बल्कि कई सदस्यों ने भी इसे लेकर गंभीर होने की मांग की। इसके बाद बोर्ड ने कचरा निस्तारण के लिए 10 एकड़ भूमि खरीद का प्रस्ताव रखा। इसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
अधिशासी अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 10 एकड़ भूमि क्रय करने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके अलावा बड़े पक्के पुल से पक्के घाट तक तमसा नदी के किनारे पेड़ लगाने व सौंदर्यीकरण किए जाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। बैठक के दौरान सभासद इसरार अहमद ने परिवार रजिस्टर व खतौनी में परिवार के सदस्यों के गलत नाम को शुद्घ कराने का प्रस्ताव रखा।
ईओ ने कहा कि यह अधिकार नगर पालिका का नहीं है। इस पर सभासदों ने गहरी नाराजगी जाहिर कर नारेबाजी की। सभासदों का तर्क था कि पहले ऐसा होता आ रहा है। बैठक में सभासद सरिता देवी, रमेश, मनभावता, फातमा जहरा, मोहम्मद साजिद, ज्योति मिश्रा, आसाराम संतोष कुमार सोनी, आफरीन बानो आदि मौजूद रहीं।