फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   voting is Our moral duty

मतदान हमारा नैतिक दायित्व

Mon, 25 Jan 2016 11:08 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
voting is  Our moral duty

अकबरपुर तहसील परिसर में कर्मचारियों व युवाओं को मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लेने की शपथ दिलाते हुए डीएम विवेक ने कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है। भारतीय संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है।

विज्ञापन


इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ स्वयं मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करें। मतदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसलिए इस पुण्य कार्य को पूरी गंभीरता व ईमानदारी के साथ करनी चाहिए। कहा कि जब शत प्रतिशत मतदान होगा तब लोकतंत्र और निखर कर सामने आएगा।
विज्ञापन


डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों की जनकारी दी, और कहा कि इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिला। इसके बाद डीएम ने हवाईपट्टी पहुंचकर मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम के अलावा एसपी अजय सिंह ने भी रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली पटेलनगर, बस स्टेशन क्षेत्र, पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, मालीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा होते हुए वापस कलक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा, बीएसए डॉ. राजबहादुर मौर्य, सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. केएस पांडेय ने चिकित्सकों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। अकबरपुर नगर के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर मतदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वशिष्ठ नरायन मिश्र ने शिक्षकों व छात्राओं से आवाहन किया कि वे मतदान में बढ़ चढ़कर न सिर्फ स्वयं भाग लें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। इसके बाद मेहदी व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. सीमा यादव, डॉ. राजेश, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. अखिलेंद्र  प्रताप सिंह, डॉ. नंदन, डॉ. विजयलक्षमी, डॉ. वालेंटिना प्रिया, डॉ. ऊषा वर्मा, डॉ. एके गौतम आदि मौजूद रहे। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कालेज परिसर में मतदाता दिवस पर एनसीसी कमांडर डॉ. अर्चना पाठक ने कैडेट्स को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की शपथ दिलाई।


श्रीमती पाठक ने कहा कि जब तक युवा व महिलाएं मतदान में बढ़ चढ़कर भाग नहीं लेंगे, तब तक समाज व देश का विकास नहीं होने वाला। अकबरपुर नगर के राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed