{"_id":"622109138df793030034a0e6","slug":"voters-enthusiasm-increased-with-time-ambedkar-nagar-news-lko6202568137","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ ही बढ़ता गया वोटरों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ ही बढ़ता गया वोटरों का जोश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अमेदा बूथ सुबह साढ़े 9 बजे ही लगी मतदाताओं की लगी लंबी लाइन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जैसे-जैसे समय बढ़ता रहा, वैसे-वैसे मतदान करने को लेकर मतदाताओं का जोश भी बढ़ने लगा। लोग अपने घर से बाहर निकले और संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। समय बीतने के साथ ही बूथों पर लाइन लंबी होती चली गई। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देख अधिकारियों के चेहरे पर चमक आ गई। दरअसल अधिक से अधिक मतदान हो सके, इसके लिए बीते दिनों से न सिर्फ जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही थी, बल्कि स्वीप अभियान के तहत भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा था। अधिकारियों की मेहनत रंग लाई। बड़ी संख्या में मतदाता घर से बाहर निकल पड़े।
गुरुवार की सुबह जब मतदान प्रारंभ हुआ, तो मतदाताओं का संबंधित बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शुरुआत में तमाम बूथों पर लाइन छोटी थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया बूथों पर लाइन लंबी होती गई। महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, दिव्यांग, बुजुर्गों का संबंधित बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा।
मतदान शुरू होने के अगले दो घंटे के भीतर जगह-जगह लंबी लाइन लग गई। समय बीतने के साथ ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोट प्रतिशत भी तेजी से बढ़ने लगा। सुबह 9 बजे तक औसत मतदान 9 प्रतिशत था। यह 11 बजे बढ़कर 23.1 प्रतिशत हो गया। एक बजे 40.6 प्रतिशत मतदान हो चुका था, तो तीन बजे उछाल लेते हुए मत प्रतिशत 52.4 प्रतिशत पहुंच गया। शाम पांच बजे तक जिले में औसत मतदान 58.8 प्रतिशत हो गया।