फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vote tree planted by casting first vote

पहला वोट डालकर लगाया मतवृक्ष

Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vote tree planted by casting first vote
अंबेडकरनगर। मतदाताओं का सम्मान करने तथा पर्यावरण की बेहतरी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर पहला मतदान करने वालों ने मतवृक्ष लगाए। सभी 2075 बूथ के निकट प्रथम वोटर ने मतवृक्ष लगाए। पहला मतवृक्ष लगाया जाना, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। नागरिकों ने इस प्रकार के कदम की बढ़-चढ़कर सराहना की। कई जगह इसमें अधिकारियों ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने व पर्यावरण की बेहतरी के लिए इस विधानसभा चुनाव में पहली बार उन वोटर को मतवृक्ष लगाने का मौका दिए जाने की घोषणा की थी, जिनका मत सबसे पहले पड़ा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्रत्येक बूथ पर मतदान प्रारंभ होने से पहले ही करा ली थीं। मतवृक्ष लगाने को लेकर लोगों में उत्साह पहले से ही दिख रहा था। प्रत्येक जागरूक मतदाता मतदान केेंद्र पर पहुंचकर पहले मतदान करने के लिए लालायित दिखा। विशेषकर युवाओं में इसे लेकर उत्साह था। वैसे तो मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन इससे काफी पहले ही मतवृक्ष लगाने के लिए मतदाता वोटिंग लाइन में लग गए।
विज्ञापन

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मॉडल बूथ बरधाभिउरा पर दुर्गेश नंदनी ने पहला वोट डालकर मतवृक्ष लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया। लेखपाल शकील हैदर जैदी व ग्राम पंचायत सहायिका की देखरेख में प्रथम वोटर ने मतवृक्ष लगाया। मतवृक्ष लगाने से पहले उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी विधानसभा में मथरुआ सरैया बूथ पर प्रथम वोटर के रूप में महेंद्र वर्मा ने सीओ भीटी रुकमणि वर्मा के साथ मिलकर मतवृृक्ष लगाया। आलापुर विधानसभा के हथिनाराज मतदान केंद्र पर रामसमुझ त्रिपाठी ने प्रथम वोट डालने के साथ ही मतवृक्ष लगाया। जलालपुर विधानसभा में नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर प्रधानाचार्य लखमीचंद्र ने पहले मतदान कर मतवृक्ष लगाया। मतदान केंद्र सुजावलपुर में प्रथम वोट डालने वाले दिवाकर ओझा को मतवृक्ष लगाने का मौका मिला। अन्य बूथों पर प्रथम वोट डालने वालों को भी इसी तरह मतवृक्ष लगाने का मौका मिला। मतवृक्ष लगाने वाले मतदाता इससे काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed