फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vote cases being rectified in Panchayat elections

पंचायत चुनाव को दुरुस्त कराई जा रहीं मत पेटिकाएं

Thu, 04 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Vote cases being rectified in Panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। 902 ग्राम प्रधानों के साथ ही 41 जिला पंचायत सदस्य व अन्य पदों के लिए आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए चरणबद्ध ढंग से तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते दिनों मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब मतपेटिकाओं की साफ-सफाई का भी कार्य तेज हो गया है। गुरुवार को भी पुराने तहसील परिसर स्थित बने गोदाम में मतपेटियों की सफाई के साथ उन्हें दुरुस्त किया गया। इस बीच जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मतपेटिकाओं की हो रही साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही इसमें लगे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शीघ्र होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर बीते दिनों ही मतदाता सूची का जहां अंतिम प्रकाशन हुआ, वहीं अब तक 75 लाख मतपत्र भी जिले में पहुंच चुके हैं। शेष मतपत्रों के भी शीघ्र ही जिले में पहुंचने की संभावना है। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 902 प्रधान पद, 11 हजार 78 ग्राम पंचायत सदस्य, 41 जिला पंचायत सदस्य तथा 1020 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहली बार सभी पद के चुनाव एक साथ, एक ही दिन होंगे। इसे मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इन सब चुनावी तैयारियों के बीच अब मतपेटिकाओं की साफ-सफाई का भी कार्य प्रारंभ हो गया है। पुराने तहसील परिसर में बनाए गए गोदाम में रखी गईं मतपेटियों की सफाई का कार्य गत दिवस ही प्रारंभ हुआ था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। पंचस्थानीय कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से मतपेटिकाओं की साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने गोदाम पहुंचकर मतपेटिकाओं की सफाई का जायजा लिया। साथ ही कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से कराई जा रहीं तैयारियां
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मतपेटिकाओं की साफ-सफाई का भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। यदि कुछ मतपेटिकाएं खराब होंगी, तो उसके स्थान पर नई मतपेटिका मंगाई जाएंगी।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा,एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed