फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers upset due to police's arbitrary action

पुलिस की मनमानी कार्रवाई से बिफरे ग्रामीण

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to police's arbitrary action
अंबेडकरनगर। मारपीट के मामले में भीटी पुलिस की ओर से समुचित कार्रवाई न किए जाने से नाराज रानीपुर मोहन गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भीटी पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान व एक अन्य की पिटाई मामले में पुलिस समुचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि घटना की तहरीर थाने में दी गई थी। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सिंह व ग्राम प्रधान राजबलि के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे रानीपुर मोहन गांव के ग्रामीणों ने गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। भीटी पुलिस पर ग्राम प्रधान राजबलि व गांव के एक युवक की पिटाई मामले में मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी एक युवक संत प्रसाद की पिटाई कर रहा है। दूरभाष पर मिली सूचना के बाद ग्राम प्रधान राजबलि मौके पर पहुंचे, तो देखा कई लोग संत प्रसाद की पिटाई कर रहे हैं, उसने किसी तरह से बीचबचाव किया।
विज्ञापन

इसके बाद मामला वहां से शांत हुआ तो वह गांव जाने लगा। रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की गई। आरोप है कि उनकी कनपटी पर बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। कहा गया कि यदि कहीं शिकायत करोगे तो अंजाम भुगतोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत भीटी पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई शुरू कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम मुईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का ज्ञापन लिया। ग्रामीणों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। सीओ सदर ने बताया कि भीटी थाने में दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed