फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs 2.78 crore to be spent on road safety in the district

Ambedkar Nagar News: जिले में सड़क सुरक्षा पर खर्च होंगे 2.78 करोड़

Thu, 22 Oct 2026 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.78 crore to be spent on road safety in the district
.कटेहरी विधानसभा क्षेत्र का अन्नावां-पहितीपुर मार्ग।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में सड़क हादसों का जोखिम कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत नौ मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 2.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन कार्यों के लिए 1 करोड़ 1 लाख 79 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। योजना में अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी, टांडा और आलापुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत दोस्तपुर-अकबरपुर-जलालपुर बाईपास, गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर, टांडा-बसखारी-जलालपुर-उतरथू, अकबरपुर-इब्राहिमगंज, अकबरपुर-गोहन्निया संपर्क मार्ग, टांडा-हंसवर-आशापुर संपर्क मार्ग, अलीगंज-चुंगी-चिंत्तौरा, राजगंज-सेनपुर-मझौड़ा-तिवारीपुर और पहितीपुर-अन्नाये मार्ग पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों का उद्देश्य दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और आवागमन को सुरक्षित बनाना है। इससे गांवों और कस्बों के बीच रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और बाजार जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा बेहतर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के रम्मनपुर निवासी अजय तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बजट स्वीकृत होना जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होने चाहिए, ताकि रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। इब्राहिमपुर के केशवपुर निवासी अंजू मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के इंतजाम बेहतर होने से वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी और दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि कार्यों को मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित मार्गों पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed