{"_id":"64c156adc999f01dc20c9186","slug":"villagers-stopped-measurement-indecency-with-head-and-accountant-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-816-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों ने रोकी पैमाइश, प्रधान व लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों ने रोकी पैमाइश, प्रधान व लेखपाल से अभद्रता
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बलया जगदीशपुर में मार्ग निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लेखपाल व ग्राम प्रधान के साथ आक्रोशित भीड़ द्वारा धक्कामुक्की भी की गई।
दो अलग-अलग वर्ग के बीच का मामला होने के चलते एसडीएम सचिन यादव, सीओ संजय नाथ तिवारी व कोतवाल अमित प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। बलया जगदीशपुर गांव में खड़ंजा निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश करने अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल पहुंंचे थे।
वहां ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। इसी रास्ते के निकट कब्रिस्तान भी मौजूद है। इसे लेकर कुछ लोग वहां पहुंचे और कब्रिस्तान का हवाला देते हुए पैमाइश का विरोध करने लगे। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। पैमाइश न होने देने पर अड़े लोगों ने प्रधान व लेखपाल के साथ मारपीट का प्रयास करते हुए धक्का मुक्की भी की। पूरे घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थिति उस समय तनावपूर्ण थी। अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए माहौल शांत कराया। विरोध के चलते पैमाइश नहीं हो पाई। एसडीएम ने कहा कि पैमाइश नियमानुसार कराई जा रही थी। किसी को कोई इस पर आपत्ति है तो वह पैमाइश के बाद लिखित रूप में दर्ज करा सकता है। उधर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि लेखपाल या प्रधान की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।